फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शबरी आश्रम और सीता की खोज का जीवंत मंचन

Wed, 01 Oct 2025 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
शबरी प्रसंग का मंचन करते कलाकार- संवाद
विज्ञापन
विक्रमजोत। नियामतपुर में रामलीला में सोमवार को शबरी आश्रम, राम-सुग्रीव मित्रता, बालि वध और सीता की खोज प्रसंगों का मंचन किया गया। हनुमान जी का लंका पहुंचकर माता सीता के दर्शन, अशोक वाटिका का विध्वंस प्रसंगों का जीवंत मंचन किया हुआ।
विज्ञापन

भक्तिन शबरी का आतिथ्य ग्रहण कर उनके निर्देशानुसार प्रभु श्रीराम और लक्ष्मण ऋष्यमूक पर्वत की ओर बढ़ते हैं। सुग्रीव की आज्ञा से हनुमान जी राम और लक्ष्मण से मार्ग में भेंट करते हैं और उन्हें सुग्रीव के पास ले जाते हैं। प्रभु श्रीराम अग्नि को साक्षी मानकर सुग्रीव से मित्रता करते हैं, बालि का वध कर सुग्रीव को किष्किंधा का राजा बनाते हैं।
सीता की खोज में अंगद के नेतृत्व में हनुमान और जामवंत दक्षिण दिशा की ओर जाते हैं और समुद्र तट पर पहुंचते हैं। जामवंत की प्रेरणा से हनुमान समुद्र पार करके लंका में प्रवेश करते हैं, जहां उनकी भेंट रामभक्त विभीषण से होती है।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवानपुर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह द्वारा प्रभु श्रीराम की आरती से किया गया। इस अवसर पर डॉ. राजेन्द्र प्रसाद द्विवेदी, श्यामशंकर पाल, मनोज सिंह, पाटन दीन यादव, संतोष कुमार गुप्त, सुनील मौर्य, अश्विनी कुमार दूबे, भगवतीप्रसाद, आर्या प्रसाद पाण्डेय, राम किशोर सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें