फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नन्हे हाथों ने ईद पर मांगी अमन की दुआ

Wed, 06 Jul 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
बचपन प्ले स्कूल मे ईद मनाया गया।
विज्ञापन
स्कूली बच्चों ने ईद की पूर्व संध्या पर एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकवाद दी। सेवंई खिलाकर एक दूसरे का मुंह भी मीठा कराया। सत्यम शिवम सुंदरम प्ले ग्रुप स्कूल में ईद की पूर्व संध्या पर बुधवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने एक दूसरे को गले लगाकर उन्हे ईद की मुबारकवाद पेश की। इतना ही नहीं बच्चों ने गीत देखो देखो चांद निकला प्रस्तुत कर अपनी खुशी का इजहार किया। इस दौरान प्रबंधक नीतू अरोरा ने बच्चों को बताया कि ईद का त्यौहार हमें एकता और भाईचारे का संदेश देता है। बच्चों ने अपने नन्हे हाथों से देश में अमन चैन की दुआ मांगी। इस मौके पर मोहिनी लखमानी, श्रेष्ठ सोनी, अमृत, अब्दुल रहमान, उन्मेष, अंशिका, आम्या, सोनी, प्रेरण आदि कार्यक्रम के सहभागी बने।
विज्ञापन


इसी क्रम में सिट मांटेसरी स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन कर बच्चों को ईद की बधाई दी गई। प्रबंधक अनूप खरे ने कहा कि यह त्यौहार एकता और भाईचारे का संदेश देता है। बच्चों ने एक दूसरे को ईद के लिए तैयार किए गए बधाई कार्ड एक दूसरे को देकर ईद की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर श्रेया, आवेश, प्रतीक, स्वर्णिमा, देवराज, तास्वी, यशवर्धन, कार्तिकेय, सृष्टि, सुकृति आदि ने बधाई कार्ड दिया गया। प्रबंधक ने शबीहा, रियाज, नाज, लाइबा, अरमान, मो. हुसेन, शामिया खातून, आरिफा बानो, फरहीम, उज्मा, तनवीर, अम्मार, आरूष खान, फलक नाज, मुबशिरा, जैनब फातिमा को ईदी देकर ईद की बधाई दी।

वहीं  बचपन ए प्ले स्कूल में बच्चों ने ईद की पूर्व संध्या पर एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकवाद दी। रेहान, राशिदा, रिदा, अरजान आदि बच्चों को ईदी दी गई। प्रधानाचार्य निवेदिता मिश्रा, श्वेता उपाध्याय, पूर्णिमा, कुमकुम, प्रिया, श्वेता सिंह आदि मौजूद रहीं। इसी क्रम में सेंट्रल एकेडमी में ईद की पूर्व संध्या पर बच्चों के बीच ग्रीटिंग कार्ड बनाओ प्रतियोगिता और क्राफ्ट वर्क कराया गया। निदेशक और प्राचार्य ने बच्चों को प्रशस्ति पत्र देते हुए ईद की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर स्कूल इंचार्ज दिव्या शुक्ला, दीपिका शुक्ला, शिखा मिश्रा, रेखा त्रिपाठी, रिचा दूबे, गायत्री सिंह, दिव्या गुप्ता, आबिद अरशद, रजनीश द्विवेदी, चंद्रशेखर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें