फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार से घर तक छाईं खुशियां, आज मनेगी ईद

Wed, 06 Jul 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
ईद
विज्ञापन
 ईद-उल-फितर आज पूरे जोश के साथ मनाया जाएगा। मस्जिदों में ईद की विशेष नमाज अदा की जाएगी। ईदगाहों पर मेले लगेंगे, जहां  मुस्लिम धर्मावलंबी एक दूसरे को गले मिलकर खुशी का इजहार करेंगे। वर्ष के  सबसे पाक महीने के सबसे खास दिन यानी ईद को लेकर न केवल बड़े-बूढों बल्कि बच्चों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। सभी लोग ईद की नमाज के लिए शिद्दत से तैयारी करने में जुटे हैं।
विज्ञापन


त्योहार के बीच कहीं असहज स्थिति न उत्पन्न  हो, इससे बचने के लिए पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। संवेदनशील  स्थलों पर अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है। शहर के अलावा  हर्रैया, रुधौली, भानपुर, बभनान, बनकटी, महादेवा, मुंडेरवा, कलवारी,  कुदरहा, परशुरामपुर, महराजगंज, दुबौलिया सहित अन्य सभी कस्बों व  ग्रामीण इलाकों में ईद की नमाज अदा की जाएगी। शहर में कटरा, गांधीनगर,  दक्षिण दरवाजा, पुरानी बस्ती आदि स्थानों पर पुलिस की विशेष सतर्कता बरत रही है। 

दसवें माह की पहली चांद रात का इंतजार होगा खत्मुस्लिम धर्मगुरुओं के अनुसार रमजान  इस्लामी कैलेंडर का नौवां महीना है। इस पूरे  माह में रोजे रखे जाते हैं।  इस महीने के खत्म होते ही दसवां माह शव्वाल  शुरू होता है। इस माह की पहली  चांद रात ईद की चांद रात होती है। इस रात का  इंतजार वर्ष भर खास वजह से  होता है, क्योंकि इस रात को दिखने वाले चांद  से ही इस्लाम के बड़े त्योहार  ईद-उल फितर का एलान होता है और लोग जश्न की तैयारियों में जुट जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें