फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकान के मुनीम को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब की दुकान के मुनीम को मारी गोली
विज्ञापन

परशुरामपुर। परशुरामपुर थाना क्षेत्र के बेदीपुर बाजार में स्थित देसी शराब की दुकान के मुनीम को बदमाशों ने गोली मार दी। मुनीम को गंभीर हालत में जिला अस्पताल अयोध्या में भर्ती कराया गया है।
मुनीम से पचास हजार रुपये लूटे जाने की भी चर्चा है, लेकिन पुलिस का कहना है कि जब तक मुनीम से पूछताछ नहीं हो जाती है, तब तक स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता है। मुनीम के होश में आने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

लालमणि पांडेय बेदीपुर बाजार में देसी शराब की दुकान पर मुनीम हैं। शुक्रवार की रात दुकान बंद कर वह गांव की तरफ बाइक से जा रहे थे। डुहवा पांडेय गांव से करीब दो किमी पहले घात लगाए बदमाशों ने रात में करीब 10 बजे उन्हें रोक लिया और गोली मार दी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लालमणि को जिला अस्पताल अयोध्या में भर्ती कराया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पेट में लगी गोली को निकाल लिया गया है। जांघ में लगी गोली निकालने की कोशिश की जा रही है। अस्पताल में भर्ती होने से पहले लालमणि ने पुलिस को कुछ बयान दिया है। हालांकि पुलिस अभी बताने से बच रही है। सीओ शेषमणि उपाध्याय के मुताबिक, छानबीन की जा रही है। लालमणि से पूछताछ की जानी है। उसके बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें