फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटरी के दोनों ओर होगी लाइनिंग

Mon, 30 Jan 2017 11:26 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती शहर में लाइलाज बन चुकी अतिक्रमण की समस्या से निजात दिलाने के लिए अब सड़क के दोनो तरफ की पटरी पर पेंट से लाइनिंग कराई जाएगी। लाइन के बाहर कोई भी दुकानदार यदि अतिक्रमण करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


शहर में सड़क की पटरियों पर दुकानदारों की ओर से अतिक्रमण किए जाने के कारण शहर की खूबसूरती तो बिगड़ ही रही है, यातायात संचालन में भी दिक्कतें आती हैं। शहर के विभिन्न मार्गों, चौराहों पर अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम की समस्या से निजात दिलाने की नवागत डीएम प्रभुनरायन सिंह ने पहल की है। उन्होंने 24 जनवरी को व्यापारी नेताओं के साथ कोतवाली में बैठक के दौरान अतिक्रमण हटाने के सवाल पर लिए गए निर्णय के क्रम में नगर पालिका प्रशासन को विभिन्न दिशा निर्देश दिए है।

शहर के प्रमुख चौराहों जैसे शास्त्री चौक, गुरु गोविंद सिंह चौक कंपनी बाग, रोडवेज व रौता चौराहा पर 50 मीटर की परिधि में सड़क/पटरी और गांधीनगर में इंटर लाकिंग पटरी पर दोनो तरफ पेंट से लाइनिंग कराकर चिन्हित करने का निर्देश दिया है। लाइन के बाहर कोई व्यक्ति या दुकानदार अतिक्रमण नहीं करेगा। अतिक्रमण हटाने की दिशा में की गई इस पहल के लिए नगर पालिका के एई एके मिश्र को नोडल अधिकारी और सहयोग के लिए नगर पालिका के लिपिक गिरीश कुमार सिंह को लगाया गया है। एई अपने देखरेख में पटरी पर पेंटिंग का कार्य पूर्ण कराएंगे, इसके साथ ही प्रगति से प्रशासन को अवगत कराएंगे।
विज्ञापन


नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी डा. आरपी श्रीवास्तव ने बताया कि संबधित एई, जेई और लिपिक के साथ ही सीओ सिटी, कोतवाल, संबधित क्षेत्र के चौकी प्रभारी को भी पत्र भेजकर डीएम की मंशा से अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें