फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती जिले में हादसा: बिजली का फाल्ट ठीक करने खंभे पर चढ़ा लाइनमैन, हाथ छूटा और गिर गया नीचे; मौत

Sat, 01 Jul 2023 01:11 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

बिजली का फाल्ट ठीक करने के लिए राजेंद्र खंभे पर चढ़े थे। अचानक उनका हाथ छूट गया और वह खंबे से नीचे गिर गए। इस दौरान संविदा लाइनमैन को गंभीर चोट आई। मेडिकल कॉलेज जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक संविदा कर्मी लाइनमैन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां फाल्ट ठीक करने के लिए बिजली के खंभे पर संविदा कर्मी लाइनमैन चढ़ा हुआ था। अचानक खंभे से उसका हाथ छूट गया और वह नीचे गिर गया। इस घटना में उसकी मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


संविदा लाइनमैन राजेंद्र चौधरी अपने साथी संजय कुमार के साथ बिजली का फाल्ट सही करने मौके पर पहुंचे हुए थे। संजय ने बताया बिजली का फाल्ट ठीक करने के लिए राजेंद्र खंभे पर चढ़े थे। अचानक उनका हाथ छूट गया और वह खंबे से नीचे गिर गए।

इसे भी पढ़ें: मानवता हुई शर्मसार: पूरी रात अधेड़ के शव को रौंदते रहे वाहन, हाथ-पैर और सिर हो गया था गायब
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि इस दौरान संविदा लाइनमैन को गंभीर चोट आई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। अभी वे रास्ते में ही थे उनकी मौत हो गई। संविदा लाइनमैन राजेंद्र चौधरी के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें