फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फौजी की तरह कैडेटों ने भी लगाया अचूक निशाना

Thu, 01 May 2025 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। 47 यूपी बटालियन एनसीसी के तहत बस्ती, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर में संचालित इकाइयों के 1168 महिला एवं पुरुष कैडेटों के बीच कई चरणों में फायरिंग प्रतियोगिता कराई गई। फाइनल प्रतियोगिता हंसराज लाल इंटर कॉलेज के फायरिंग रेंज में कराई गई। इसमें फौजियों की तरह कैडेटों ने भी लक्ष्य पर अचूक निशाना लगाया।
विज्ञापन

एनसीसी कैडेटों की अगले चरण की सामूहिक फायरिंग प्रतियोगिता गोरखपुर में होगी। इसमें बस्ती से चार कैडेटों का चयन किया गया है। बस्ती मंडल में संचालित 47 एनसीसी बटालियन में महिला, पुरुष मिलाकर कुल 1168 कैडेट हैं। बस्ती में एपीएन कॉलेज, किसान पीजी कॉलेज, किसान इंटर कॉलेज, सक्सेरिया इंटर काॅलेज, चौधरी चरण सिंह पीजी काॅलेज पांडव नगर, बीएमजीएन इंटर काॅलेज संत कबीर नगर, रतनसेन पीजी काॅलेज और रतन सेन इंटर कॉलेज बांसी सिद्धार्थ नगर में इसकी इकाइयां संचालित हैं।
कर्नल दिग्वेंद्र सिंह की देखरेख में चरणबद्ध फायरिंग प्रतियोगिता कराई गई। अंतिम दौर की प्रतियोगिता में एसडी अभिषेक प्रजापति, एसडब्ल्यू अंजलि, जेडी रविंद्र और जेडब्ल्यू अंशिका चौधरी को सफलता मिली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें