फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कर्मचारियों का आंदोलन तेज

Thu, 15 Sep 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
कदुरहा ब्लाक पर आंगनवाड़ी कार्यकत्रियो ने प्रर्दशन करके किया पुतला दहन।
विज्ञापन
महिला आंगनबाड़ी कर्मियों ने का आंदोलन बुधवार को तेज हो गया। सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताला बंद कर महिला आंगनबाड़ी कर्मी संबधित परियोजना कार्यालय पर पहुंच गईं। वहां उन्होंने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान कई सीडीपीओ अपने कार्यालय में नहीं जा पाए और परियोजना कार्यालय से वापस लौट गए। कुछ जगहों पर सीडीपीओ के घेराव की भी किया गया। 
विज्ञापन


आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकायें राज्य कर्मचारी घोषित करने, वेतन देने आदि की मांग को लेकर तीन सितंबर से आंदोलित है। जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन के बाद महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की अध्यक्ष रतनबाला श्रीवास्तवा ने आर पार की लड़ाई का एलान किया था। इसमें आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद कर प्रतिदिन  परियोजना कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन करने की बात कही गई थी, इसी क्रम में बुधवार को जिले भर में महिला आंगनबाड़ी कर्मियों ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताला लगाकर प्रदर्शन किया। बस्ती सदर परियोजना कार्यालय पर भी कर्मियों ने विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें