फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश, शाम को निकली धूप

विज्ञापन
बस्ती में बारिश में भीगकर लोग जरूरी काम के लिए जाते हुए। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश, शाम को निकली हल्की धूप
विज्ञापन

इस बार समय से पहले आ गया मानसून
13 मिमी हुई बारिश, शनिवार को भी आसार
बस्ती। बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को दोपहर बाद अचानक झमाझम बारिश शुरू हो गई। यह सिलसिला दिन में तीन घंटे तक चल ता रहा। बारिश के कारण दक्षिण दरवाजा स्थित पुलिस चौकी के पास सड़क पर जलभराव हो गया।
विज्ञापन

इस बार जिले में 17 जून को ही मानसून आ गया था। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी अमरनाथ मिश्र ने बताया कि इस बार बारिश सामान्य रहेगी। इसका असर खेती पर बहुत अच्छा पड़ेगा। उन्होंने बताया कि खरीफ सीजन की प्रमुख फसल धान को पानी की बड़ी मात्रा में जरूरत पड़ती है। इस बार बारिश अच्छी होने का अनुमान है। इसका असर धान पर बहुत अच्छा पड़ेगा। हालांकि गहराई वाली जमीन पर फसलें डूबने से इंकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को दिन में 13 मिमी बारिश हुई है। शनिवार को घने बादल छाए रहने व मध्य वर्षा होने का अनुमान है। हवाएं करीब चार किमी की गति से दक्षिण-पूरब की ओर से चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें