फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शबद, कीर्तन, लंगर के साथ मना प्रकाशोत्सव

Fri, 08 Jan 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कौमी एकता के प्रतीक विश्व बंधुत्व एवं भाईचारा का संदेश देने वाले श्री गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाशोत्सव गुरुवार को कंपनीबाग गुरुद्वारा में भजन कीर्तन और लंगर के साथ संपन्न हुआ।
विज्ञापन


कीर्तन दरबार में रागी जत्था भाई निरमेर सिंह एंड पार्टी ने ...देह शिवा पर मोहे हैं शुभ करमन ते कबहूूं ड डरौ, न डरौ अरी सों जब जाय लरौ, निश्चै कर अपनी जीत करो... भजन सुनाकर संगत का मनमोह लिया। फिरोजपुर (पंजाब) से आए दिलजोत सिंह ने ...वाहे गुुरु गोविंद सिंह आपै गुरु चेला... सुनाकर सबको भाव विभोर कर दिया।

दोपहर बाद जिलाधिकारी अनिल कुमार दमेले, अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, सीडीओ सोबरन सिंह और एसडीएम राम प्रसाद  गुरुद्वारा पहुंचे और आयोजन में शामिल हुए। डीएम ने गुरु गोविंद सिंह जी के खालसा पंथ के उद्गम में उनके योगदान को रेखांकित किया।
विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी ने एकता, अखंडता और प्रेम का संदेश देने वाले श्री गुरु गोविंद सिंह जी को नमन करते हुए उनके संकल्पों पर चलने का संदेश दिया। उप जिलाधिकारी सदर ने उनके आदर्शों को आत्मसात करने पर बल दिया। गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी की ओर से अधिकारियों को सरोपा भेंट किया गया।

आयोजन में पूर्वांचल सिख वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष सरदार जगवीर सिंह, रविंद्र सिंह, जगदीश प्रसाद शुक्ला, अंकुर वर्मा, प्रीतम सिंह, रवींद्र पाल सिंह, कुलवेंद्र सिंह जेमस, राजेंद्र सिंह काका, रघुवीर सिंह, अमृतपाल सिंह, कुलवेंद्र सिंह, जसकीरत सिंह, मंजीत सिंह, हरचरन कौर, दमनप्रीत सिंह, अमनजीत सिंह, मनजीत सिंह, तरुण कुमार मलहोत्रा, ओमप्रकाश, दिलजोत सिंह, सुरेश खत्री, मनजीत सिंह, जसपाल सिंह, सर्वजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें