फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: विकास भवन में लिफ्ट का काम पूरा...दिव्यांग, बुजुर्ग को होगी सहूलियत

Sun, 24 Aug 2025 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। विकास भवन में लिफ्ट लगाने का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। जल्द ही विकास भवन को लिफ्ट की सौगात मिल जाएगी। इसके बाद फरियादी समेत अधिकारी-कर्मचारी आसानी से अपने विभागों तक पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन

निर्माणाधीन लिफ्ट के अधिकांश कार्य पूरा होने पर जिला विकास अधिकारी अजय कुमार सिंह ने निरीक्षण कर जायजा भी लिया है। इस दौरान उन्होंने ने निर्माण कार्य में तेजी लाने और अच्छे ढंग से कराने का निर्देश दिया। विकास भवन में दिव्यांग, समाज, पिछड़ा, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, पशुपालन, ग्राम्य विकास, सीडीओ कार्यालय, गन्ना, पंचायती राज विभाग, ग्रामोद्याग, युवा कल्याण, सहकारी समितियां, नेडा, बाल विकास पुष्टाहार, श्रम कार्यालय, अर्थ एवं संख्या कार्यालय, लघु सिंचाई, आरईडी आदि 26 विभागों के कार्यालय हैं। यहां प्रतिदिन तीन से चार सौ व्यक्ति विभिन्न कार्यों से आते रहते हैं। वृद्ध और दिव्यांगों को अधिक दिक्कतें होती हैं।
मुख्य विकास अधिकारी ने लिफ्ट लगवाने के लिए 28 लाख का प्रोजेक्ट बनवाया। यह कार्य शुरू हुआ। कार्य भी अंतिम चरण में है। लिफ्ट में एक साथ छह व्यक्ति लिफ्ट में सवार हो सकते हैं। जिला विकास अधिकारी अजय सिंह सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य स्थल का निरीक्षण कर ठेकेदार को तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। बताया गया कि अधिकांश कार्य हो चुके हैं। कनेक्शन के जरिये उसका ट्रायल भी कर लिया गया है। जल्द ही जो कार्य अधूरे हैं उसे पूरा करते हुए उद्घाटन करा दिया जाएगा। बताया गया कि अभी दिव्यांगों, महिलाओं, बुजुर्गों और बीमार कर्मी-अधिकारी को सीढ़ी से चढ़कर आने-जाने में परेशानी होती है। अब लिफ्ट से उन्हें आसानी होगी।
विज्ञापन

-
अनुरक्षण में सालाना खर्च होंगे एक लाख रुपये
विकास का खाका तैयार करने वाला विकास भवन लंबे समय तक लिफ्ट से दूर रहा। अब यहां 28 लाख रुपये खर्च कर लिफ्ट लगा दी गई है। इससे दिव्यांग, बुजुर्ग और महिला फरियादियों को सहूलियत होगी। तीन मंजिला भवन में एक ही सीढ़ी संचालित होने से लोगों को सांसत होती थी। अब उससे छुटकारा मिलेगा। लिफ्ट का ट्रायल हो गया है। बताया गया कि इस पर सालाना एक लाख रुपये मेंटेनेंस खर्चा भी आएगा जिसको लेकर कार्ययोजना बनी है। इसे 26 विभाग मिलकर वहन करेंगे।
-
लिफ्ट में होगी बैकअप व्यवस्था
विकास भवन में सीडीओ के अलावा विकास संबंधित अधिकांश अधिकारी इसी भवन में बैठते हैं। लिफ्ट से ही आएंगे-जाएंगे। जो लिफ्ट लगी है उसमें बैकअप व्यवस्था भी है, ताकि बिजली कटने पर भी कर्मी-अधिकारी और फरियादी उसमें फंसने न पाए। इंजीनियरों ने बताया कि बिजली कट होने पर लिफ्ट 15 सेकंड के लिए खड़ी होगी, उसके बाद पुन: चालू होकर एक मंजिला भवन तक पहुंचा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें