फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइब्रेरी वैन से विकसित होगी नियमित पढ़ाई की आदत : सीडीओ

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट कार्यालय से लाइब्रेरी वाहन को हरी झंडी ​​दिखाकर रवाना करते सीडीओ
विज्ञापन
बस्ती। सीडीओ सार्थक अग्रवाल ने शनिवार को कलक्ट्रेट कार्यालय से मोबाइल लाइब्रेरी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वैन ब्लॉक स्तर के विद्यालयों में एक जगह एकत्र बच्चों को पुस्तकों से जोड़ने और नियमित पठन की आदत विकसित करने में मदद करेगी।
विज्ञापन

दो दिन विभिन्न पठन गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनके माध्यम से बच्चों को कहानी पढ़ने, उस पर चर्चा करने, प्रश्न पूछने और अपनी प्रतिक्रिया व विचार व्यक्त करने के अवसर दिए जाएंगे। 8 सितंबर को जिले में रीड-ए-थॉन का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान बच्चे सामूहिक रूप से पठन, चिंतन और अभिव्यक्ति की गतिविधियों में प्रतिभाग करेंगे। अभियान में बच्चों के साथ-साथ शिक्षक, अभिभावक और समुदाय के सदस्यों की सहभागिता को भी प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में भाजपा नेता अंकुर वर्मा, डीसी एमडीएम अमित मिश्रा, डीसी निपुण आलोक, कनिष्ठ सहायक दिव्यांश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें