फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अज्ञानता से ज्ञान की ओर ले जाने वाले गुरुओं का हुआ सम्मान

विज्ञापन
रोटरी क्लब बस्ती सेंट्रल की ओर से ​शिक्षकों को किया गया सम्मानित स्रोत स्वयं
विज्ञापन
बस्ती। जिले में शनिवार को शिक्षक दिवस हर्षोल्लास व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मनाया गया। इस दौरान अज्ञानता से ज्ञान की ओर ले जाने वाले गुरुओं को जगह-जगह सम्मानित किया गया। साथ ही शिक्षकों की महत्ता पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बच्चों ने अपने गुरु को उपहार भेंट किए। बच्चों का प्रेम देख खुशी से गदगद शिक्षकों ने उनके सुनहरे भविष्य की कामना की। जीआईसी में शिक्षक दिवस पर गोष्ठी आयोजित हुई। विद्यालय के प्रबंध समिति के अध्यक्ष हनुमान प्रसाद ने कहा कि शिक्षक ही बच्चों के मन में ज्ञान की ज्योति जलाते हैं। उनके भविष्य का सही मार्गदर्शन शिक्षक ही करते हैं। प्रधानाचार्य विजय प्रकाश वर्मा ने कहा कि जीवन में गुरु का होना बहुत ही आवश्यक है। गुरु ही जीवन को सार्थक बनाने में अहम भूमिका निभाता है। अंत में बच्चों को मुख्यमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण दिखाया गया। बच्चों ने शिक्षकों को उपहार भी दिए।

वाल्टरगंज संवाद के अनुसार मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज देईपार, निजी विद्यालय मधवापुर पंचमोहनी, भिटिया, आदर्श इंटर कॉलेज सल्टौआ, देशराज नारंग इंटर कॉलेज वाल्टरगंज में शिक्षक दिवस मनाया गया। लालगंज संवाद के अनुसार क्षेत्र के जनता इंटर कॉलेज बारीघाट मेंं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। भाषण और कविता पाठ भी किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य संतोष कुमार पांडेय, आलोक पाल, दुर्गेश पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

रामनरेश लवकुश इंटर कॉलेज में छात्रों ने गुरुजनों को उपहार दिया। वीरेंद्र कुमार बबलू, राजेश कुमार चौधरी, राजेश सिंह, डॉ लालचंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे। बनकटी संवाद के अनुसार मथौली स्थित एक निजी विद्यालय में छात्र- छात्राओं ने नृत्य व गीत प्रस्तुत किया। चेयरमैन इं. अरविंद पाल व डायरेक्टर डा. अरूणा पाल आदि मौजूद रहे। चेयरमैन ने कहा कि गुरु बच्चों के सर्वांगीण विकास के बारे में विचार करता है। चंद्रगुप्त मौर्य प्रभावंश महिला महा विद्यालय बनकटी, निजी विद्यालय बड़ौनी, पंखोवारी, जानकी प्रसाद चौधरी महाविद्यालय, पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय देवमी में भी आयोजन हुए।
रोटरी क्लब बस्ती सेंट्रल, माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से औद्योगिक विकास इंटर काॅलेज बिहरा बाजार में गोष्ठी व सम्मान समारोह हुआ। जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह ने कहा शिक्षक राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं। उनके दिए ज्ञान और संस्कार की बुनियाद पर एक बाल प्रौढ़ होता है।
रोटरी क्लब सेंट्रल के असिस्टेंट गवर्नर डा. एलके पांडेय ने कहा शिक्षक विद्यार्थियों के मनोभावों को समझता है। राजेश कुमार ओझा ने कहा कि डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णनन का योगदान शिक्षा के क्षेत्र में अविस्मरणीय है। कार्यक्रम से डीआईओएस ने आधुनिक स्मार्ट बोर्ड से युक्त कंप्यूटर कक्ष का उद्घाटन किया। इस मौके पर प्रबंधक हरिश्चंद्र सिंह, मारकंडेय सिंह, अनिरुद्ध त्रिपाठी, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें