फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मुंडेरवा में कम मिला संस्थागत प्रसव, सीएमओ ने दी चेतावनी

Tue, 28 May 2024 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ बोले- सीएचसी पर जल्द ही लग जाएगी एक्स-रे मशीन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुंडेरवा। सीएमओ डॉ. राम शंकर दुबे सोमवार को सीएचसी का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने करीब घंटेभर तक तमाम पहलुओं की जांच की। सीबीसी मशीन खराब मिलने पर इसे अविलंब ठीक कराने के निर्देश दिए। संस्थागत प्रसव की संख्या कम मिलने पर अधीक्षक को निर्देश दिए कि इसे बढ़ाया जाए अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
सीएमओ ने चिकित्सकों व कर्मचारियों के आवासों की स्थिति का जायजा लिया। आवासों की हालत खराब मिलने पर इसे ठीक कराने के निर्देश दिए। इसके बाद लैब में जांच के बारे में जानकारी ली। टेक्नीशियन ने बताया कि सीबीसी मशीन करीब सालभर से खराब है। सीएमओ ने निर्देश दिए कि इसे अविलंब ठीक कराया जाए। प्रसव कक्ष का निरीक्षण करने के बाद रजिस्टर की जांच की, जिसमें संस्थागत प्रसव कम मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि सीएचसी पर जल्द ही एक्स-रे मशीन लगा दी जाएगी। मशीन आ चुकी है, तकनीशियन कभी भी इसे लगाने आ सकते हैं। जल्द ही एक्स-रे तकनीशियन की तैनाती कर दी जाएगी। इस मौके पर डॉ. शिप्रा शर्मा, डाॅ. फारुख खान, डाॅ. मेहनाज गनी, समीम अख्तर, अखिलेश श्रीवास्तव, अरविंद भाष्कर, देवेंद्र कुमार, बबिता अग्रहरि, रीना आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें