फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: विभिन्न मांगों को लेकर लेखपालों के एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
भानपुर। लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने लेखपालों की समस्याओं के समाधान की मांग लेकर तहसील अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी व महामंत्री लाखन सिंह के नेतृत्व में राजस्व परिषद अध्यक्ष को संबोधित छह सूत्री मांग पत्र एसडीएम प्रमोद कुमार को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में लेखपालों ने अंर्तमंडलीय स्थानांतरण सुनिश्चित कराने, चयन वर्ष 2025-26 की पदोन्नति सूची जारी करने, चयन वर्ष 2024 के विभागीय परीक्षा परिणाम एवं प्रमाण पत्र घोषित किए जाने, लेखपाल भत्तो में वृद्धि करने, भूलेख व अन्य सहायक पटलों से संबद्ध लेखपालों को शीघ्र अवमुक्त करने की मांग की है। इसके साथ ही ग्राम सचिवालयों में बिना आधारभूत सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था के बैठने के लिए बाध्य न करने की गुहार लगाई है।
साथ ही अल्टीमेटम भी दिया है कि यदि उनकी न्यायोचित लंबित मांगों पर शासन व परिषद की ओर से तत्काल कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता है तो सभी लेखपाल पांच अगस्त से अपने मूल हल्के पर कार्य करते हुए अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार करेगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर संतोष चौधरी, कमलभान पांडेय, संतोष कुमार, मंटू शर्मा, मोहित श्रीवास्तव, अरुण श्रीवास्तव आदि लेखपाल मौजूद रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें