फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबाव बेअसर, लामबंद हुए लेखपाल

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठे लेखपाल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बस्ती। लेखपालों का धरना प्रशासनिक दबाव के सामने नहीं टूटा। लेखपालों ने मंगलवार को भी कलेक्ट्रेट पर हुंकार भरी। बोले संगठन लेखपालों के हित को लेकर किसी से डरने वाला नहीं है। शासनादेश जारी होने तक आंदोलन जारी रहेेगा। इधर, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के नेताओं ने लेखपालों के आंदोलन में सहयोग की सहमति दी। कहा कि यदि लेखपालों का उत्पीड़न हुआ तो संगठन भी आंदोलन में उतरेगा। 
विज्ञापन

धरना स्थल पर पहुंचे राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष मस्तराम वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम अधार पाल, मंत्री तौलू प्रसाद, चकबंदी लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार यादव, पेंशनर संघ के जिलाध्यक्ष जलालुद्दीन कुरैशी, मंत्री हरीराम ने आंदोलन को समर्थन दिया। बोले यदि जायज मांगों पर लेखपालों का उत्पीड़न किया गया तो संगठन भी आंदोलन में उतर जाएगा। इधर, सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामसुमेर ने कहा कि आठ सूत्री मांगों के संबंध में सरकार शासनादेश जारी नहीं करती तब तक आंदोलन जारी रहेेगा। बिना संसाधन कार्य करने में परेशानी आएगी।  इस मौके पर तहसील अध्यक्ष भानपुर रणवीर सिंह, हर्रैया रमेश चंद्र, रुधौली के विद्याधर दूबे, मंत्री अंजनी नंदन शरण, सदर अशोक त्रिपाठी, धर्मेंद्र कुमार, अनिल कुमार मिश्र आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता राम सुमेश व संचालन अजय कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर लेखपाल आकांक्षा मिश्रा, मुकेश कसौधन, अमित सिंह, अजय राज, अनिल चौधरी, सुभाष यादव, राम नयन भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें