फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फतेहपुर की घटना को लेकर लेखपाल आक्रोशित, तहसीलों पर दिया धरना

Sat, 29 Nov 2025 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
रुधौली तहसील मुख्यालय पर धरने पर बैठे लेखपाल।
विज्ञापन
बस्ती। फतेहपुर जिले में लेखपाल के फंदा लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना को लेकर लेखपालों में जबरदस्त आक्रोश हैं। शुक्रवार को लेखपाल संघ के आह्वान पर लेखपालों ने कामकाज छोड़ तहसील मुख्यालयों पर एकत्र हो गए। बस्ती सदर समेत जिले के चारों तहसील मुख्यालयों पर लेखपालों ने धरना प्रदर्शन कर घटना का विरोध किया। हर्रैया संवादाता के अनुसार फतेहपुर जिले के बिंदकी तहसील में कार्यरत लेखपाल सुधीर कुमार कोरी के फंदा लगाकर किए गए आत्महत्या के विरोध में संघ के तहसील अध्यक्ष कृष्ण मोहन पटेल के नेतृत्व में धरना दिया गया। इस घटना से गुस्साए लेखपालों ने आत्महत्या के लिए विवश करने वाले अधिकारियों व कर्मियों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

तहसील अध्यक्ष ने कहा कि लेखपाल संवर्ग दिन रात एक कर सरकार के प्राथमिकता वाले कार्य को पूरा करने में लगा है। बावजूद इसके अधिकारियों द्वारा लेखपालों पर अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है। इस मौके पर लेखपाल रमेश, लक्की यादव, गौरव पांडेय, प्रदीप पटेल, धीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
भानपुर संवादाता के अनुसार घटना के विरोध में लेखपालों ने कार्य बहिष्कार कर तहसील मुख्यालय पर धरना दिया। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम हिमांशु कुमार को सौंपा। यहां तहसील अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि संगठन की मांग है कि फतेहपुर में लेखपाल के आत्महत्या के मामले में आरोपी अधिकारी और राजस्व निरीक्षक के विरुद्ध केस दर्ज किया जाए। इस मौके पर लाखन सिंह, शंकरजी, ज्ञानेंद्र सिंह, आनंद कुमार, संतोष आदि मौजूद रहे। रुधौली संवादाता के अनुसार तहसील मुख्यालय पर संघ के अध्यक्ष पंकज सिंह के नेतृत्व में धरना दिया गया। कहा कि फतेहपुर लेखपाल सुधीर कुमार की शादी थी। इस वजह से वह एसआईआर अभियान की मीटिंग में उपस्थित नहीं हो पाए। बावजूद इसके अधिकारियों ने उनके अवकाश को अस्वीकृति करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया। जिससे वह अवसाद में आकर आत्महत्या कर लिए। मांग की गई दोषी अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज करके कठोर कार्रवाई की जाए। अंकित चौधरी, प्रमोद चौधरी, अर्पित सिंह, जगदीश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें