फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

Fri, 18 Dec 2015 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। लेखपाल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का परिणाम बुधवार देर रात घोषित हो गया। कुल 1905 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल हुए हैं। दो स्थानों से परीक्षा देने वाले नौ सफल अभ्यर्थियों का परिणाम निरस्त कर दिया गया है। साक्षात्कार के लिए 1896 अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा। साक्षात्कार जनवरी में होने है।
विज्ञापन


लेखपाल के 566 पदों के लिए कुल 1.43 लाख लोगों ने आवेदन किया था। इसमें कई अन्य जनपदों के अभ्यर्थी भी शामिल थे, जिन्हें परीक्षा के विकल्प के रूप में जिला चुनने का अवसर दिया गया था।

13 सितंबर को जिले के 26 केंद्रों पर दो पालियों में  41500 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। साक्षात्कार के लिए सफल अभ्यर्थियों में 365 महिलाएं भी शामिल हैं। आरक्षण के तहत 112 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
विज्ञापन


डीएम अनिल कुमार दमेले ने बताया कि बुधवार की देर रात लेखपाल परीक्षा का परिणाम एनआईसी के वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। इसे कोई भी व्यक्ति कहीं से भी अपना परिणाम देख सकता है।

परीक्षा परिणाम जानने के लिए अभ्यर्थियों को चार महीने से अधिक का इंतजार करना पड़ा। परीक्षा कराने और परिणाम घोषित करने की जिम्मेदारी सरकार ने टाटा कंसलटेंसी सर्विस कंपनी को दी थी। डीएम ने बताया कि साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थियों को अलग से काल लेटर भेजा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें