बस्ती। लेखपाल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का परिणाम बुधवार देर रात घोषित
हो गया। कुल 1905 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल हुए हैं। दो स्थानों से
परीक्षा देने वाले नौ सफल अभ्यर्थियों का परिणाम निरस्त कर दिया गया है। साक्षात्कार के लिए 1896 अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा। साक्षात्कार
जनवरी में होने है।
लेखपाल के 566 पदों के लिए
कुल 1.43 लाख लोगों ने आवेदन किया था। इसमें कई अन्य जनपदों के अभ्यर्थी भी
शामिल थे, जिन्हें परीक्षा के विकल्प के रूप में जिला चुनने का अवसर दिया
गया था।
13 सितंबर को जिले के 26 केंद्रों पर दो पालियों में
41500 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। साक्षात्कार के लिए सफल अभ्यर्थियों
में 365 महिलाएं भी शामिल हैं। आरक्षण के तहत 112 पद महिलाओं के लिए
आरक्षित हैं।
डीएम अनिल कुमार दमेले ने बताया कि बुधवार की देर रात
लेखपाल परीक्षा का परिणाम एनआईसी के वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। इसे
कोई भी व्यक्ति कहीं से भी अपना परिणाम देख सकता है।
परीक्षा
परिणाम जानने के लिए अभ्यर्थियों को चार महीने से अधिक का इंतजार करना
पड़ा। परीक्षा कराने और परिणाम घोषित करने की जिम्मेदारी सरकार ने टाटा
कंसलटेंसी सर्विस कंपनी को दी थी। डीएम ने बताया कि साक्षात्कार के लिए
अभ्यर्थियों को अलग से काल लेटर भेजा जाएगा।