बस्ती। जिले में रिक्त 566 लेखपाल के पदों की भर्ती के लिए कुल 1896
अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल हुए थे। साक्षात्कार में बस्ती के पांच सौ
से भी कम अभ्यर्थी हैं। जबकि शेष बाहर के हैं।
सोमवार से
साक्षात्कार शुरू होगा, जो तेइस फरवरी तक चलेगा। बीच में रविवार और तहसील
दिवस होने के कारण 14, 16 और 21 को साक्षात्कार नहीं होगा।
साक्षात्कार
के लिए डीएम और एडीएम की अध्यक्षता दो टीमें बनाई गई है। प्रतिदिन 150
अभ्यर्थियों का साक्षात्कार होना है।सफल अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत किए
जाने वाले अभिलेखों का परीक्षण करने के लिए पांच पांच कर्मियों की दो टीमें
बनाई गई है।
डीएम की अध्यक्षता वाली टीम में अशोक कुमार मिश्र
न्याय सहायक दो कलेक्ट्रेट, डीएम के पेशकार रंगीलाल, रामकुमार पाल राजस्व
सहायक कलेक्ट्रेट,राधेश्याम जायसवाल आयुध लिपिक दो कलेक्ट्रेट एवं अमरेंद्र
कार्यालय सहायक को शामिल किया गया है।
इसी तरह एडीएम की अध्यक्षता
वाली टीम में जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव स्टेनो एडीएम, दयाशंकर चौरसिया
स्टांप लिपिक, श्याम बाबू एडीएम कार्यालय, एडीएम कार्यालय के लिपिक चिंता,
रामेश्वर कार्यालय सहायक एडीएम कार्यालय को शामिल किया गया है।