फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 ब्लॉकों मेें सपा का कब्जा

Mon, 08 Feb 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला/बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए हुए चुनाव में चौदह ब्लॉकों में से 13 पर सपा प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। पांच ब्लॉकों में पांच फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो गई थी।
विज्ञापन


शेष नौ ब्लॉकों के लिए रविवार को हुए मतदान में सभी पर सपा प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। केवल रुधौली में भाजपा समर्थित प्रत्याशी तीरथ पत्नी चंद्रभान निर्विरोध विजयी रहीं।

कप्तानगंज ब्लॉक में राज्यमंत्री रामकरन आर्य की पुत्री माधुरी आर्य ने बसपा समर्थित शर्मिली को हराया। साऊंघाट ब्लॉक से बसपा के सदर विधायक जितेंद्र कुमार उर्फ नंदू चौधरी के बेटे लवकुश पटेल को हार का सामना करना पड़ा। बसपा प्रत्याशी ने एआरओ और प्रशासनिक अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाया।
विज्ञापन


उन्होंने सोमवार को डीएम कार्यालय पर धरना देने की बात कही है। हालांकि एआरओ दुर्गादत्त शुक्ला ने मनमानी और गड़बड़ी की बात को निराधार बताते हुए प्रक्रिया निष्पक्ष रूप से कराने की बात कही।

वहीं रामनगर ब्लॉक में सपा प्रत्याशी रामनरेश चौधरी ने तीसरी बार जीत हासिल की। विक्रमजोत ब्लॉक से सपा समर्थित प्रत्याशी धर्मेंद्र सिंह प्रमुख चुने गए।

गौर में सपा उम्मीदवार अरविंद सिंह पुत्र महेश सिंह कड़ी टक्कर के बाद भी अपनी विरासत को कायम रखने में सफल रहे। साऊंघाट विकास खंड में मुकाबला कांटे का रहा। सपा समर्थित प्रत्याशी किशोरा देवी ने 43 मत हासिल कर अपने प्रतिद्वंदी बसपा विधायक जितेंद्र कुमार उर्फ नंदू चौधरी के पुत्र लवकुुश पटेल को छह वोटों से हराया।

दुबौलिया में सपा प्रत्याशी गीता यादव 33 वोट पाकर जीतीं। बहादुरपुर विकास खंड में सपा समर्थित प्रमिला यादव को कुल 53 मत मिले। वहीं बसपा समर्थित शोभा देवी को 32 वोट मिले।

हर्रैया में सपा समर्थित मदन सिंह को 66 वोट मिला। जबकि बसपा समर्थित योगेंद्र सिंह को महज चौदह वोट से संतोष करना पड़ा। रामनगर में रामनरेश चौधरी ने जीत हासिल की।

वहीं पांच फरवरी को नामांकन के दिन सदर ब्लॉक से सपा प्रत्याशी प्रेमा देवी, सल्टौआ गोपालपुर से सपा प्रत्याशी अशोक मिश्रा, बनकटी से सपा प्रत्याशी पूनम सिंह, कुदरहा से मुराती देवी का एकमात्र नामांकन होने से यहां पर सपा ने निर्विरोध रूप से जीत दर्ज की। जबकि रुधौली में भाजपा समर्थित प्रत्याशी तीरथ पत्नी चंद्रभान भी एक नामांकन होने के कारण निर्विरोध चुनी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें