फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: विधिक सहायता एवं जागरूकता शिविर एक नवंबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। आमजन को कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए एक नवंबर को मेगा विधिक सहायता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में विभिन्न विभागों के माध्यम से पात्र लाभार्थियों का चिह्नांकन और पंजीकरण कराकर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने में सहायता की जाएगी।
विज्ञापन


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित होने वाले इस शिविर में निर्बल वर्ग, दिव्यांगजन, बच्चे, महिलाएं, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों और अनुसूचित जाति-जनजाति के लोगों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सरकार की ओर से इन वर्गों के लिए संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लोगों को लाभ दिलाने की प्रक्रिया में मदद की जाएगी।

शिविर की तैयारियों और व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष शमसुल हक की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बृहस्पतिवार को बैठक हुई। इसमें अधिकारियों को आमजन तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने और पात्र लोगों को उनका लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए। साथ ही एक नवंबर को होने वाले शिविर के बारे में लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव (पूर्णकालिक) देवेंद्र कुमार-प्रथम ने बताया कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को विधिक सहायता उपलब्ध कराने के साथ उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें