फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: साथी पर जानलेवा हमले के विरोध में सड़क पर उतरे वकील, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
न्यायालय के पास प्रदर्शन करते अ​धिवक्ता स्रोत संगठन - फोटो : Samvad
विज्ञापन
बस्ती। अधिवक्ता नीरज चौधरी पर जानलेवा हमले के विरोध में दि यंग बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को धरना-प्रदर्शन किया। सड़क पर दरी बिछाकर विरोध जताने के बाद अधिवक्ताओं ने पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने नामजद आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार की सुरक्षा और इलाज के लिए सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। एसपी ने त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं के अनुसार, 17 अक्तूबर को कचहरी से घर जाते समय नीरज चौधरी पर जानलेवा हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल अधिवक्ता का गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। उनकी हालत को लेकर अधिवक्ता समाज में आक्रोश है। संगठन ने प्राथमिकी में नामजद आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग उठाई।
ज्ञापन में पीड़ित परिवार की सुरक्षा बढ़ाने, समुचित आर्थिक सहायता और चिकित्सकीय मदद उपलब्ध कराने की मांग की गई। इसके अलावा आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने और उसकी आपराधिक गतिविधियों से जुड़े अवैध निर्माण को गिराने की मांग भी की गई।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत के बावजूद कलवारी थाने की पुलिस और थाना प्रभारी ने अपेक्षित कार्रवाई नहीं की। उन्होंने संबंधित पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने और अधिवक्ताओं से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।
पुलिस अधीक्षक ने अधिवक्ताओं को आश्वस्त किया कि वह घटना के संबंध में रोजाना जानकारी ले रहे हैं। अधिवक्ताओं की समस्याओं पर सुनवाई के लिए वे सीधे उनसे मिल सकते हैं। उन्होंने मामले में त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिया।
प्रदर्शन में अजय प्रताप सिंह, मारूत कुमार शुक्ल, उपेंद्रनाथ दुबे, विनोद भट्ट, जवाहरलाल मित्र, रविशंकर शुक्ल, रक्षाराम शुक्ल, रामकृपाल चौधरी, बैजनाथ गुप्ता आदि शामिल रहे।

न्यायालय के पास प्रदर्शन करते अधिवक्ता स्रोत संगठन- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें