फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जारी रहा अधिवक्ताओं का कार्य बहिष्कार

Wed, 16 Dec 2015 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। तहसील मुख्यालयों पर ग्राम न्यायालय के गठन के विरोध में मंगलवार को 19वें दिन भी अधिवक्ताओं का कार्य बहिष्कार जारी रहा। जनपद न्यायालय के गेट के पास एकत्रित अधिवक्ताओं ने सभा कर सरकार के निर्णय का विरोध किया।
विज्ञापन


अधिवक्ताओं ने कहा कि ग्राम न्यायालय के गठन से अधिवक्ताओं व वादकारियों की मुश्किल बढ़ेंगी। उन्होंने तहसील रुधौली और हर्रैया में ग्राम न्यायालय के गठन की कार्यवाही समाप्त करने की मांग की।

इस मौके पर सिविल बार के अध्यक्ष रमाशंकर पांडेय, महामंत्री प्रेमप्रकाश श्रीवास्तव, जनपद बार के महामंत्री रविशरण सिंह, कमिश्नर्स बार के महामंत्री महेश कुमार श्रीवास्तव, परमात्मा प्रसाद चौधरी, रामसुरेश वर्मा, जगदीश प्रसाद पांडेय, मोहम्मद सगीर खां, हरिकृष्ण मिश्र, अली अहमद, मारुत कुमार शुक्ल, शिवपूजन मिश्र, विजय कुमार, प्रशांत कुमार, लालजी, सच्चिदानंद, दिनेश कुमार, गोपेंद्र अग्रहरि, रामबुझारत पांडेय, रामविनय शुक्ल, अशोक कुमार, शरद चतुर्वेदी, अखंड पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें