बस्ती। तहसील मुख्यालयों पर ग्राम अदालत के गठन को लेकर 26 नवंबर से
आंदोलित अधिवक्ताओं ने बुधवार को भी अपना आंदोलन जारी रखा। दीवानी न्यायालय
के गेट पर एकत्रित होकर अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला
जलाया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
हर्रैया और रुधौली में ग्राम
अदालत के गठन को लेकर नाराज जिले के अधिवक्ताओं ने बुधवार को दीवानी
न्यायालय के गेट नंबर दो के सामने सभा की और कुछ देर के लिए सड़क पर जाम
लगाया।
इसके बाद सरकार को कोसते हुए अधिवक्ताओं ने सीएम अखिलेश
यादव का पुतला तैयार किया और नारेबाजी करते हुए उसे आग के हवाले कर दिया।
ग्राम अदालत गठन न किए जाने की मांग करते हुए अधिवक्ताओं ने कहा कि सरकार
अपने इस निणय पर फिर से विचार करे।
वादकारियों और अधिवक्ताओं के
हितों को ध्यान में रखते हुए ग्राम अदालत के गठन की प्रक्रिया को समाप्त
करे। अधिवक्ताओं ने कहा कि पूर्व में लिए गए निर्णय के मुताबिक आंदोलन 18
दिसंबर तक जारी रहेगा। उसी दिन साधारण सभा की बैठक कर अगली रणनीति पर विचार
किया जाएगा।
इस मौके पर सिविल बार के अध्यक्ष रमाशंकर पांडेय,
महामंत्री प्रेमप्रकाश श्रीवास्तव, जनपद बार के अध्यक्ष जवाहरलाल मिश्र,
महामंत्री रविशरण सिंह, यंग बार के अध्यक्ष भानुप्रताप शुक्ल, परमात्मा
प्रसाद चौधरी, जगदीश पांडेय, तेजनरायन पांडेय, आशुतोष पांडेय, रामचंदर
सिंह, प्रेमचंद्र मिश्र, रामकृपाल चौधरी, अजय श्रीवास्तव, रवि प्रताप सिंह,
हरिकृष्ण मिश्र, विनय पांडेय, रामसागर चौधरी, इंद्रमणि मिश्र, रामविन
शुक्ल, सुबास चौधरी, दिनेश श्रीवास्तव, मारुत कुमार शुक्ल, प्रशांत कुमार,
रामपलट मिश्र, पावेंद्र गिरि, शरद चतुर्वेदी, विजय तिवारी, हनुमान सिंह,
राजेश विक्रम सिंह, अनिलदत्त चतुर्वेदी, मृत्युंजय उपाध्याय, रामरतन
पांडेय, लालजी पांडेय आदि मौजूद रहे।