फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर से दफ्तर आने पर किया अनुपस्थित

Thu, 07 Jan 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भानपुर। रामनगर ब्लॉक कार्यालय में मनमाने तरीके से आने जाने वाले कर्मचारियों को अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए बीडीओ केपी त्रिपाठी ने बुधवार को कार्यालय के दो कर्मचारियों को बिना किसी सूचना के समय से ब्लॉक न आने पर अनुपस्थित कर स्पष्टीकरण तलब किया है। बीडीओ के निरीक्षण में एनआरईपी लिपिक मनरेगा राजकुमार और वरिष्ठ सहायक संजय श्रीवास्तव अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


बताते चलें कि ब्लाक के अधिकतर कर्मचारियों का प्रतिदिन जिले से आना जाना है। इनके कार्यालय पहुंचने का कोई समय निर्धारित नहीं है। इसी लापरवाही के चलते पिछले दिनों 29 दिसंबर को डीएम के निर्देश पर एसडीएम सुरेश चंद्र शर्मा के निरीक्षण में भी पांच कर्मचारी अनुपस्थित मिले थे।

डीएम ने इन कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया है। उसके बाद भी ब्लॉक कर्मचारियों का कार्यालय में समय से आना नहीं हो पा रहा था। बीडीओ ने कहा कि सभी कर्मचारियों को कार्यालय में समय से आना होगा। दूरभाष अथवा लिखित प्रार्थना पत्र देकर नहीं आने के बारे में समय से सूचित करना होगा। किसी को मनमानी नहीं करने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें