फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैपटॉप लूट की घटना का पर्दाफाश, दो बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लैपटॉप लूट की घटना का पर्दाफाश, दो बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

बस्ती। ग्यारह जून को पुरानी बस्ती के चैनपुरवा ओवरब्रिज के पास संतकबीरनगर के पूर्व जिला पंचायत सदस्य के बेटे पर गोली चलाकर लैपटॉप लूटने वाले बदमाश को पुलिस की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार तड़के मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक घिरने के बाद बदमाश बाइक लेकर भागते समय फिसलकर गिर गया। इसके बाद उसने पुलिस पर फायर झोंक दिया। एक गोली जिला अस्पताल चौकी इंचार्ज रिजवान अली को छूती हुई निकल गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में अभय निषाद निवासी ग्राम रहमतपुर थाना सादुल्लानगर बलरामपुर के दाहिने पैर के घुटने में लगी और वह घायल हो गया।
एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि घायल दरोगा और बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पास से तमंचा और बाइक बरामद की गई। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि गिरफ्तार अभय निषाद की निशानदेही पर उसके दूसरे साथी सौभाग्य श्रीवास्तव निवासी गायत्रीपुरम गोंडा को लखनऊ से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटा गया लैपटॉप बरामद कर लिया गया। पुलिस ने लूट की घटना में प्रयोग की गई अभय के पिता की लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली संजय कुमार, एसओ पुरानी बस्ती आलोक श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष वाल्टरगंज योगेश सिंह, प्रभारी चौकी दक्षिण दरवाजा जितेंद्र सिंह, प्रभारी जिला अस्पताल रिजवान अहमद, रौता चौकी प्रभारी अरविंद यादव मय टीम इस मुठभेड़ में शामिल रहे।
विज्ञापन

-----
व्यापारी समझकर छात्रों से किया लूटपाट
पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे दोनों बेरोजगार हैं। इनके ऊपर काफी कर्ज हो गया था। जिसे चुकाने के लिए वे इस तरह की घटनाओं को किया करते हैं। अभय निषाद ने बताया कि 11 जून को वह और सौभाग्य दोनों चैनपुरवा के पास खड़े थे। तभी मोटरसाइकिल से दो लोग बैग टांगे आते दिखाई दिए। उन्हें व्यापारी समझकर पुल के पास रोका तो वे मोटरसाइकिल लेकर लड़खड़ाकर गिर गए। इसके बाद दोनों बदमाश बैग छीनने लगे। विरोध करने पर पैर में गोली मार दी और बैग लेकर भाग गए। जिसमें कुछ कागजात व लैपटाप के अलावा कुछ नहीं था। घटना को अंजाम देने में अभय निषाद ने अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल का प्रयोग किया था। जिसको वापस ले जाकर रख दिया था। पुलिस ने वह पिस्टल भी बरामद कर लिया।
-----
इस तरह हुई थी घटना
संतकबीरनगर जिले के दुधौरा थानांतर्गत सिसवा तालिफ निवासी सलेमुल्लाह सिद्दीकी का बड़ा बेटा वजेदुल्लाह (18) बस्ती शहर के राजकीय इंटर कॉलेज के पास एक दुकान पर कम्प्यूटर का काम सीख रहा है। इसी साल उसने हाईस्कूल की परीक्षा दी है। उसके साथ छोटा भाई वसामुल्लाह भी यहां काम सीखने आता है। 11 जून 2022 को दोनों भाई एक साथ बाइक से बस्ती शहर आने के लिए अपने घर से निकले थे। दोनों ने अपना-अपना लैपटॉप बैग में ले रखा था। फोरलेन पर पुरानी बस्ती थानांतर्गत चैनपुरा ओवरब्रिज पर दोपहर करीब 12 बजे बाइक पर आए दो हमलावरों ने गोली मार दी थी। गोली मारने के बाद हमलावर घायल युवक वजेदुल्लाह (18) का लैपटॉप वाला बैग छीन लिया, जबकि छोटे भाई वसामुल्लाह का लैपटॉप वाला बैग नहीं छीना था। घटना के बाद कई तरह से कयास लगाए जा रहे थे।
विज्ञापन

---
अभय ने ही पचपेड़िया में लूटे थे 01.64 लाख
गिरफ्तार किए गए अभय निषाद ने कबूल किया कि कोतवाली क्षेत्र के पचपेड़िया में जनवरी महीने में हुई 1 लाख 64 हजार रुपये की लूट भी उसी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर किया था। 12 जनवरी को तमंचा सटाकर आन लाइन शापिंग करने वाली कंपनी के कर्मचारी से दिन दहाड़े एक लाख 64 हजार रुपये लूट लिया था। बाद में मुंडेरवा थाना क्षेत्र के खजौला निवासी कर्मचारी राहुल सिंह ने तहरीर दी, जिसमें बताया कि वह निजी कंपनी के स्टोर का काम संभालने वाले कर्मचारी हैं। वह कंपनी का एक लाख 64 हजार 555 रुपये बैग में रखकर बैंक में जमा करने जा रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें