दुबौलिया। बीडीओ महेंद्र पांडेय ने ब्लॉक की दो ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास, मनरेगा के तहत हो रहे कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अपात्रों को आवास दिए जाने का मामला संज्ञान में आया, ग्राम पंचायत अधिकारी से बीडीओ ने स्पष्टीकरण तलब किया है।
मंगलवार को सुबह दस बजे बीडीओ महेंद्र पांडेय डिंगरापुर मुस्तकहक व चिलमा परसन का निरीक्षण किया। यहां डिंगरापुर में प्रधानमंत्री आवास निर्माण में मानक की खामी पर जिम्मेदारों को फटकार लगाई। वर्ष 2016-17 एवं 2017-18 में कुल 43 आवास दिए गए थे, जिसमें 2017-18 की चयनित लाभार्थी गीता पत्नी मंसाराम के आवास पूर्ण होने के बावजूद प्लास्टर नहीं हुआ था। उन्होंने एक सप्ताह में प्लास्टर व वाल राइटिंग कराने का निर्देश दिया। वहीं 2018-19 लक्ष्य के अनुरूप कुल 11 अनुसूचित व नौ अन्य को आवास का लक्ष्य दिया गया था, लेकिन सत्यापन के समय लाभार्थियों में इन्द्रावती, कुशलावती एवं राम लौट अपात्र मिले। इस मामले में बीडीओ ने ग्राम पंचायत अधिकारी से सप्ताह भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। इसी कड़ी में निरीक्षण के दौरान चिलमा परसन ग्राम पंचायत में वर्ष 2018-19 में आवास में अन्य जाति के सापेक्ष कोई भी लाभार्थी पात्र नहीं पाया गया। पिछले वित्तीय वर्ष में दिए गए आवास में से दो अपूूूर्ण पाए गए, जिस पर बीडीओ ने फटकार लगाई। चेतावनी दी कि तीनों आवास पंद्रह दिन में पूरा करा दिया जाए। इस मौके पर आशीष श्रीवास्तव, शेषराम दिवाकर, वीरेंद्र यादव, राहुल सिंह, मनोज, सत्येंद्र चौधरी, सोनू सिंह मौजूद रहे।