फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पुराना मकान ढहाते समय दीवार के मलबे में दबकर मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। दुबौलिया थाना क्षेत्र के सरैया अतिबल (केकरहवा) गांव में बुधवार दोपहर पुराने मकान को गिराने के दौरान एक मजदूर की दीवार के नीचे दबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, केकरहवा निवासी राजेंद्र वर्मा अपने पुराने मकान को गिरवा रहे थे। मजदूरों ने मकान की तीन दीवारें पहले ही ढहा दी थीं। दोपहर में अधिकांश मजदूर भोजन करने चले गए, जबकि हर्रैया थाना क्षेत्र के रेवरादास पंडित पुरवा निवासी तिलकराम (42) पुत्र अच्छेलाल गिरी हुई दीवारों की ईंटें हटा रहे थे।
इसी दौरान मकान की अंतिम बची हुई दीवार अचानक भरभराकर गिर पड़ी और तिलकराम उसके नीचे दब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही दुबौलिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें