बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम करीब 7:20 बजे कलवारी चौराहे से रामजानकी मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने छावनी क्षेत्र से मजदूरी कर चकबंजारीजोत, कलवारी जा रहे मजदूरों की बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में पंकज (32) पुत्र अजीत और सुभाष चंद्र (39) पुत्र रामदीन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची कलवारी पुलिस ने दोनों को सीएचसी कलवारी भेजा। वहां चिकित्सकों ने पंकज को मृत घोषित कर दिया, जबकि सुभाष चंद्र की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया। संवाद