बस्ती। छावनी पुलिस ने कच्ची शराब के निर्माण एवं आपूर्ति के धंधे में संलिप्त एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 80 लीटर अवैध कच्ची शराब व एक ऑटो भी बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष राणा डीपी सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के बालूघाट जाने वाले नहर के पास से आरोपी गौतम निषाद निवासी पूरे चेतन को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से प्लास्टिक की दो बोरी में कुल 80 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई है। संवाद