फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कृष्ण कुमार संगठन मंत्री, अभिनय मंडल अध्यक्ष बने

Thu, 24 Apr 2025 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। श्रीराम विश्ववीर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र बहादुर सिंह ने कृष्ण कुमार उपाध्याय को प्रदेश संगठन मंत्री और बस्ती मण्डल का प्रभारी और अभिनय कुमार दूबे को मंडल अध्यक्ष घोषित किया है।
विज्ञापन


बुधवार शिवा कालोनी में स्थित शिव मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम में श्रीराम विश्ववीर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि संस्था का उद्देश्य मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम द्वारा दिखाये गये मार्ग के अनुरूप समाज निर्माण और अन्याय का मुख्य प्रतिरोध करना है। कहा कि मर्यादा के राम ने जहां परिवार संचालन, भात्र प्रेम का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया वहीं जब अन्याय के विरोध की स्थितियां बनी तो रावण बध के साथ ही उसे मुक्ति भी प्रदान किया। संरक्षक स्वामी शिवराम रूद्रांशम ने कहा कि समाज में राम राज्य की स्थापना के लिये उस अनुरूप आचरण का होना जरूरी है जिससे कलयुग में सामाजिक पारिवारिक ताना बाना बिखरने न पाये।

इस अवसर पर गिरिजा कुमार पांडेय, राम गोपाल सिंह, जितेंद्र प्रताप सिंह, अरविन्द वर्मा, अभिषेक वर्मा, राजन सोनकर, प्रदीप सोनकर, धर्मेंद्र शुक्ला, अनादि शुक्ल, सुरेश यादव, अनूप शुक्ल, राजकुमार शुक्ल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें