फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कृष्ण ने सुदामा को लगाया गले, छलके आंसू

Thu, 27 Mar 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। देसही देवरिया विकास खंड क्षेत्र के गोठा रसूलपुर गांव स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में चल रहे नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ के आठवें दिन बुधवार को कथा वाचिका प्रियंका द्विवेदी ने कृष्ण-सुदामा प्रसंग की कथा सुनाई।
विज्ञापन

कथा वाचिका ने कहा कि मनुष्य को हानि और लाभ से परे होकर सद्कर्म करना चाहिए। फिर जो फल आएगा, वह हितकारी होगा। सुदामा जब बचपन के सखा कृष्ण से द्वारिका मिलने पहुंचे तो उनकी दीन हीन दशा देखकर द्वारपालों ने भगा दिया, मगर जब उनकी मिलने की जिद की जानकारी द्वारिकाधीश को हुई तो वह नंगे पैर ही मित्र से मिलने दौड़ पड़े। उनके प्रेम को देख कर सुदामा भी चकित रह गए। इससे दोनों के बीच मित्र धर्म की पराकाष्ठा को देखकर दर्शक भी भावुक हो उठे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें