बस्ती। शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में मेरा युवा भारत की ओर से आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन बुधवार को पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। विजेता टीम और उप विजेता टीम व खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी प्रांतीय परिषद सदस्य जगदीश शुक्ल रहे। उन्होंने कहा कि खेलकूद जीवन का अभिन्न अंग है। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मेरा युवा भारत के क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अनुराग यादव ने बताया कि दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में खो-खो, वालीबॉल, बैडमिंटन, दौड़, लंबी कूद आदि के बालक, बालिका वर्ग के खिलाड़ियो ने हिस्सा लिया। विजेता और उप विजेता टीमों, खिलाड़ियों को शील्ड, प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
खो-खो में बहादुरपुर विकास खंड क्षेत्र के कोठवा भरतपुर की टीम प्रथम और बस्ती सदर द्वितीय स्थान पर रही। वालीबॉल में बस्ती सदर के महरीपुर की टीम प्रथम और गौर द्वितीय स्थान पर रही।