फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के नौ केस मिले, आठ हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के नौ केस मिले, आठ हुए स्वस्थ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले के शनिवार को नौ पॉजिटिव केस मिले। जनपद में अब तक 5006 संक्रमित मिल चुके हैं। इसमें से 97 लोगों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 62 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

पुराने पॉजिटिव मरीजों में आठ लोगों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक 4847 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि 727 संदिग्धों की रिपोर्ट का इंतजार है। जिले में 45 स्थान कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए हैं। इसमें सदर क्षेत्र में 24, हर्रैया में 14, भानपुर में एक जबकि रुधौली में छह स्थान कंटेनमेंट घोषित हैं। यहां आवागमन पर प्रतिबंध है। अब तक 256457 नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इसमें 255730 की जांच प्राप्त हो चुकी है। जिसमें 250724 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें