फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 लोग मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। जनपद में प्रतिदिन कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। शनिवार को 10 नए पॉजिटिव केस मिले। अब जिले में 4767 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इसमें से 94 की मौत हो चुकी है। वहीं 4564 पॉजिटिव अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। इसमें से नौ शनिवार को स्वस्थ हुए। कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 109 है। 1013 संदिग्धों की रिपोर्ट का इंतजार है। यह जानकारी डीएम आशुतोष निरंजन ने की है।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि 2,03,485 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इसमें 2,02,472 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। अब तक 1,97,705 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिले में अब केवल 75 कंटेनमेंट जोन हैं। सदर तहसील में 46, हर्रैया में 25, भानपुर में तीन व रुधौली में दो कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। डीएम ने बताया कि संक्रमितों का इलाज लेबल वन के मरवटिया स्थित सीएचसी के अलावा जवाहर लाल नेहरू नवोदय विद्यालय रुधौली, मुंडेरवा सीएचसी, महर्षि मेडिकल कालेज, ओपेक चिकित्सालय कैली, जिला जेल, कृष्णा मिशन अस्पताल व होम आइसोलेशन में किया जा रहा है। निजी चिकित्सालयों, क्लीनिक व ओपीडी संचालन वाले अस्पतालों को निर्देश दिया गया है कि वे कोरोना लक्षण वाले मरीजों को तत्काल निकट के सीएचसी, पीएचसी पर भेजें। डीएम के अनुसार सभी की जांच की व्यवस्था बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें