संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को एक संक्रमित की एक मौत हो गई और 11 पॉजिटिव केस मिले। अब तक यहां कोरोना के 4742 केस मिले हैं। इसमें से 4546 स्वस्थ हो चुके हैं। तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद 14 को बृहस्पतिवार को डिस्चार्ज किया गया। संक्रमण से अब तक 94 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव मरीजों की संख्या 102 है। 748 संदिग्धों की रिपोर्ट का इंतजार है। यह जानकारी डीएम आशुतोष निरंजन ने दी है।
डीएम ने बताया कि 199027 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा जा चुका है। इसमें 198289 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। जिले में अब केवल 78 कंटेनमेंट जोन रह गए हैं। सदर तहसील में 47, हर्रैया में 26, भानपुर में तीन व रुधौली में दो कंटेनमेंट जोन हैं। डीएम ने बताया कि जांच का दायरा बढ़ाया जा चुका है। संक्रमितों का इलाज जवाहर लाल नेहरू नवोदय विद्यालय रुधौली, मुंडेरवा सीएचसी, महर्षि मेडिकल कालेज, ओपेक चिकित्सालय कैली, जिला जेल, कृष्णा मिशन अस्पताल व होम आइसोलेशन में किया जा रहा है। निजी चिकित्सालयों, क्लीनिक व ओपीडी संचालन वाले अस्पतालों को निर्देश दिया गया है कि वे कोरोना लक्षण वाले मरीजों को तत्काल निकट के सीएचसी, पीएचसी पर भेजें।