फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 मिले संक्रमित, पांच ने कोरोना को दी मात

विज्ञापन
विज्ञापन
11 मिले संक्रमित, पांच ने कोरोना को दी मात
विज्ञापन

अब तक जिले में 93 लोगों की हो चुकी है मौत, मिल चुके हैं 4731 पॉजिटिव केस
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में बुधवार को कोरोना के 11 नए पॉजिटिव केस मिले। अब यहां 4731 संक्रमित मिल चुके हैं। इसमें से 4532 स्वस्थ हो चुके हैं। 93 अपनी जान गवां चुके हैं। कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 106 है। बुधवार को पांच मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जिन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। 711 संदिग्धों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। यह जानकारी डीएम आशुतोष निरंजन ने दी है।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि 197610 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा जा चुका है। इसमें से 192168 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिले में 82 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। सदर तहसील में 50, हर्रैया में 25, भानपुर में तीन व रुधौली में चार कंटेनमेंट जोन बनाए हैं। डीएम ने बताया कि जांच का दायरा बढ़ाया जा चुका है। संक्रमितों का इलाज जवाहर लाल नेहरु नवोदय विद्यालय रुधौली, मुंडेरवा सीएचसी, महर्षि मेडिकल कालेज, ओपेक चिकित्सालय कैली, जिला जेल, कृष्णा मिशन अस्पताल व होम आइसोलेट कर किया जा रहा है। निजी चिकित्सालयों, क्लीनिक व ओपीडी संचालन वाले अस्पतालों को निर्देश दिया गया है कि वे कोरोना लक्षण वाले मरीजों को तत्काल निकट के सीएचसी, पीएचसी पर भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें