फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू में डूबने से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरयू नदी में डूबने से किशोर की मौत
विज्ञापन

विक्रमजोत(बस्ती)। छावनी थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव के पास स्थित सरयू नदी में शुक्रवार को दिन में करीब चार बजे घर से साथियों के साथ नहाने गए 14 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन

परशुरामपुर क्षेत्र के सत्यदेव गुप्ता का छोटा बेटा यदुनंदन अपने साथियों के साथ नदी में नहाने के लिए गया था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया, जिससे डूबने लगा। यदुनंदन को डूबता देख साथियों ने बचाने की गुहार लगाई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण व गोताखोरों ने नदी में छलांग लगा दी। इसी बीच सूचना पर घघौआ व विक्रमजोत चौकी की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इधर किशोर को बचाने के लिए पानी में उतरे ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद उसे गहरे पानी से बाहर निकाला। सीएचसी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें