फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nirbhaya Case: दोषी पवन के गांव में सन्नाटा, फांसी को विधि का विधान मान रहे ग्रामीण

Fri, 20 Mar 2020 03:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दोषी पवन के लालगंज थाना क्षेत्र के गांव जगन्नाथपुर में उसकी फांसी की सूचना से सन्नाटा पसरा है। पवन के नाते-रिश्तेदार चुप्पी साधे हैं तो ग्रामीण इसे विधि का विधान मान रहे हैं। गांव के प्रधान पति संजय कुमार कहते हैं, निर्भया कांड गांव के माथे पर एक कलंक है। 

विज्ञापन


फिर भी गांव के किसी लाल को फांसी की सूचना सभी को उद्वेलित कर दी है। संजय गोस्वामी ने कहा जब से यह सूचना मिली है तब से पूरा गांव गमगीन है, क्योंकि यहां के लोग पवन को बचपन से जानते हैं। जिस आरोप में उसे सजा-ए-मौत दी गई है वैसा उसका स्वभाव नहीं था। 

गांव के पुजारी दयानंद गोस्वामी ने कहा की विधि का विधान टाला नहीं जा सकता है। गांव के सुखई निषाद ने कहा कि पवन को फांसी हो जाएगी यह किसी को यकीन नहीं हो रहा। 
विज्ञापन


वह किसी के बहकावे में आकर इस कांड में लिप्त हुआ होगा। गांव के राम दयाल ने कहा, पवन दिल्ली से जब गांव आता, तब वह यहां के बच्चों के साथ ही खेलता था। उसके बचपन की यादें इस गांव से जुड़ी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें