फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरणकर्ताओं की जमानत की अफवाह से रुधौली में मची खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन
अपहरणकर्ताओं की जमानत की अफवाह से मची खलबली
विज्ञापन

रुधौली (बस्ती)। कस्बे के कपड़ा व्यवसायी के बेटे अखंड के बहुचर्चित अपहरण कांड के आरोपियों की सोमवार को जमानत होने की अफवाह उड़ गई। यह खबर मिलते ही व्यापारियों में भय एवं रोष व्याप्त हो गया। आक्रोशित व्यापारियों ने देर शाम धड़ाधड़ दुकानें बंद करके विरोध जताना शुरू कर दिया। यह सूचना मिलते ही पुलिस सकते में आ गई। फौरन मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक रामकृष्ण मिश्रा ने व्यापारियों को समझा-बुझाकर शांत कराया और यह बताया कि उनकी जमानत नहीं हुई है, बल्कि अर्जी खारिज हुई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 23 अप्रैल 2022 को रुधौली कस्बे से कपड़ा व्यवसायी अशोक कुमार गुप्ता के 14 वर्षीय पुत्र अखंड कसौधन का उन्हीं के व्यावसायिक साथियों ने रुपये की लालच में अपहरण कर लिया था। काफी चर्चा में रहे इस मामले का एसटीएफ के सहयोग से पुलिस ने सफलतापूर्वक पटाक्षेप करते हुए एक हफ्ते की मशक्कत के बाद गोरखपुर के सहजनवां से अखंड को सकुशल बरामद कर लिया था। इस मामले में आरोपी रहे गोरखपुर थाना क्षेत्र के सहजनवां निवासी आदित्य सिंह उर्फ धीरज सिंह तथा उसके भाई सूरज सिंह को गिरफ्तार किया गया था। सोमवार को कस्बे के व्यापारियों को यह सूचना मिली कि अखंड के अपहरणकर्ताओं को कोर्ट ने जमानत दे दी है। जिस पर व्यापारियों में दहशत व्याप्त हो गया। मौके पर प्रभारी निरीक्षक और अन्य पुलिस कर्मी पहुंचे और व्यापारी वर्ग व जन सामान्य को समझाया। साथ ही स्पष्ट किया कि दोनों आरोपियों की जमानत अर्जी निचली अदालत से खारिज कर दी गई है। उन्हें अभी जमानत प्राप्त नहीं हुई है। तब जाकर व्यापारियों को चैन मिला। एसएचओ ने बताया कि भ्रम दूर करने के बाद अब कस्बे में शांति व्यवस्था बनी हुई है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें