फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत से लौट रहा किशोर लापता, अपहरण की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत से लौट रहा किशोर लापता, अपहरण की आशंका
विज्ञापन

- पुलिस को लखनऊ में मिली मोबाइल की लोकेशन
- अपहृत ने खुद फोन करके दी अपने अपहरण की सूचना
संवाद न्यूज एजेंसी
हर्रैया। नदायें गांव में खेत मे कार्य करके घर लौट रहा किशोर रहस्यमय परिस्थितियों में बृहस्पतिवार देर शाम लापता हो गया। शुक्रवार सुबह किशोर ने मोबाइल से अपने अपहरण की जानकारी परिजनों को दी। परिवार के लोगों ने 112 डायल कर पुलिस को सूचित किया। अपहृत के पिता ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि मामला संज्ञान में है पुलिस किशोर को तलाश रही है।
नदायें निवासी कांशीराम निषाद का 14 वर्षीय बेटा श्याम जी परिजनों के साथ बृहस्पतिवार को खेतों में काम करने गया था। दोपहर करीब तीन बजे वह घर जाने को कहकर खेत से निकल गया। परिवार के लोग जब घर लौटे तो वह मौजूद नहीं था। आसपास किसी के घर जाने के अंदेशे में पहले तो सभी अपने कार्य में व्यस्त हो गए। मगर जब श्याम देर रात तक नहीं लौटा तो खोजबीन शुरू कर दी। सुबह करीब साढ़े छह बजे श्याम ने मोबाइल से अपने अपहरण की सूचना दी। बताया कि विशेसरगंज मार्ग पर भुसड़िया गांव के सामने सड़क पर उसे दो अज्ञात लोग आंख में पट्टी बांधकर उठा लिए। सुबह शौच के लिए आने पर मोबाइल से फोन कर पा रहा है। मगर तभी कहा कि दो लोग आ रहे हैं और तत्काल मोबाइल ऑफ हो गया। अपहरण की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच में जुटी है। मोबाइल का अंतिम लोकेशन लखनऊ मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------
दो किशोर पहले से लापता
नदायें गांव में किशोर के अपहरण की इस घटना से पहले भी दो किशोर रहस्यमय ढंग से पिछले चार वर्षों से गायब हैं। गायब हुए दोनों किशोरों के मामले में भी पीड़ित परिजनों ने थाने पर तहरीर भी दी थी मगर अभी तक कुछ पता नहीं चल सका। 13 वर्षीय रंजीत व 14 वर्ष का सनम करीब चार वर्ष पहले गायब हुए। अब श्याम जी निषाद के अपहरण की जानकारी मिलने पर गांव के लोग हैरान हैं और पुराने मामले से ही जोड़कर देख रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें