फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खो-खो : बस्ती मंडल की टीम को मिली जीत

Wed, 19 Mar 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर के किदवई नगर में चल रही राज्य स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज (बस्ती)। राज्य स्तरीय बेसिक बाल क्रीडा प्रतियोगिता मंगलवार को कानपुर जिले के किदवई नगर के चिरंजी लाल इंटर काॅलेज के प्रांगण में हुई। खो-खो प्रतियोगिता में बस्ती मंडल की टीम ने वाराणसी मंडल की टीम को हरा दिया। खिलाड़ियों की इस सफलता से पूरे जिले में खुशी का माहौल हैं। हर्रैया ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय की निपनियां की टीम और कंपोजिट विद्यालय नवली की बालिका वर्ग की टीम ने वाराणसी मंडल की टीम को हराकर अपना दबदबा कायम रखा।

प्रतियोगिता में बस्ती मंडल के कंपोजिट विद्यालय निपानियां और कंपोजिट विद्यालय नवली सहित बालक वर्ग और बालिका वर्ग की बस्ती मंडल की चार टीमों ने प्रतिभाग किया। सेमी फाइनल वाराणसी मंडल और बस्ती मंडल (बालक वर्ग) की टीम के बीच खेला गया। बस्ती की टीम वाराणसी की टीम पर भारी पड़ी। इसके बाद फाइनल प्रतियोगिता दोनों मंडलों के बालिका वर्ग के बीच खेला गया। इसमें 2-1 से बस्ती मंडल की टीम ने प्रतियोगिता अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस्ती मंडल की टीम में कंपोजिट विद्यालय निपनियां की टीम ने खेल शिक्षक अरुण कुमार, सुनील कुमार के सहयोग से खिलाड़ी अंशिका, प्रियांशी, चांदनी, रूबी, संध्या, उदित्या,भृर्गवी, दीपिका कांपोजिट विद्यालय नवली की राधिका, अंकिता आस्था ने शानदार प्रदर्शन किया। इस जीत से शिक्षक नेता मार्कण्डेय सिंह, जिला खो-खो संगठन के अध्यक्ष नरेंद्र नाथ त्रिपाठी, सचिव राम सिंह, डॉ. योगेश सिंह, गिरजेश बहादुर सिंह आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें