प्रदर्शन करते खेत मजदूर यूनियन के कार्यकर्ता- विज्ञप्ति
बस्ती। खेत मजदूर यूनियन ने सोमवार को प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी कार्यालय तक जुलूस निकाला और उपजिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन भेजा।
माकपा के जिला सचिव शेष मणि ने हरियाणा में दलित आईपीएस अधिकारी पूरन कुमार की आत्महत्या के मामले में कार्रवाई की मांग की। माकपा नेता सत्यराम ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस पर जूता फेंकने के आरोपी के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई पर जोर दिया। खेमयू के जिला मंत्री कामरेड नरसिंह ने रायबरेली में दलित की हत्या और बस्ती में दलित नेता की पिटाई का मामला उठाया। केके तिवारी ने कहा कि देशभर में सबसे अधिक अपराध दलितों और महिलाओं पर उत्तर प्रदेश में कुछ ताकतें सत्ता के संरक्षण में ऐसे अपराध करवा रही हैं। उन्होंने राष्ट्रपति से संवैधानिक हस्तक्षेप करने की अपील की। जुलूस में मुन्नी देवी, केशव राम, राम करन, वसीम अंसारी, ज्ञान मति, लीलावती, किस्मती, सुशीला, ओमेंद्र कुमार, सुष्मिता सहित दर्जनों लोग शामिल रहे। संवाद