फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: खाटू श्याम की निकली शोभायात्रा, गूंजे जयकारे

Tue, 14 Apr 2026 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार। आदर्श नगर पंचायत नगर बाजार में खाटू श्याम की शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में हाथी, ऊंट और घोड़ों के साथ सजी भव्य एवं आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन

शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। सभी श्रद्धालु भक्ति भाव में डूबे नजर आए और जय श्री खाटू श्याम के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। डीजे की धुन पर भक्त नाचते-गाते हुए आगे बढ़ते रहे, जिससे पूरे नगर का माहौल भक्तिमय हो गया। यह शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जहां जगह-जगह लोगों द्वारा पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया गया। मार्ग के दोनों ओर खड़े लोगों ने भी हाथ जोड़कर भगवान के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के आयोजन में दुर्गेश सोनी, आदर्श मोदीवाल, संजय गुप्ता, राज सोनी, पंकज सोनी, दिनेश सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें