संवाद न्यूज एजेंसी
सल्टौआ। नहरों का पानी खेतों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रति वर्ष रजवाहों और माइनरों की सिल्ट की सफाई कराती है।
ताकि माइनरों का पानी हेड से टेल तक पहुंच सके, लेकिन सिल्ट सफाई में लगे सिंचाई विभाग के ठेकेदार सिर्फ खानापूर्ति ही करते हैं। क्षेत्र में सूरतगढ़, कनेथू, बस्थानवा, शुमाली, डुमरी, सल्टौआ, महादेवा, कोडरा, पकरी, जिनवा, आमा, केवटाखोर, लपसी, बंजरिया गांव की माइनरों की सिल्ट सफाई के नाम पर खानापूर्ति की गई। सभी माइनरों पर मानक को दरकिनार कर 100 से 200 मीटर तक सफाई का कार्य किया गया। माइनरों में अभी भी बड़ी-बड़ी झाड़ियां उगी हैं।
इसके बावजूद भी माइनरों की टेल तक सफाई नहीं की गई। किसानों ने सिंचाई विभाग और जिले के जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत का आरोप लगाया है। क्षेत्र के किसान फूलचंद चौधरी, रामसागर, विनोद कुमार, शिवकुमार, रामनयन, शिवचरन का कहना है कि प्रत्येक वर्ष रजवाहों और माइनरों की सफाई के नाम पर खानापूर्ति करके करोड़ों रुपयों का चूना लगाया जाता है।
उपजिलाधिकारी भानपुर आशुतोष तिवारी का कहना है जांच कर संबंधित विभाग को निर्देशित किया जाएगा, नहरों की सफाई सही से कराए। न