फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: खैर ने विजय प्रताप एकेडमी को 155 रन से दी शिकस्त

विज्ञापन
मैच के दौरान शतक जड़ने पर बल्लेबाज का उत्साह बढ़ाते साथी ​खिलाड़ी स्रोत स्वयं
विज्ञापन
बस्ती। खैर इंटर कॉलेज के क्रिकेट मैदान में सोमवार को अंडर-14 आयु वर्ग में एक मैच खेला गया। मुकाबले में खैर क्रिकेट अकादमी ने विजय प्रताप एकेडमी को 155 रन से करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन

निर्धारित 30 ओवर के मुकाबले में खैर क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए खैर क्रिकेट अकादमी टीम 29.3 ओवर में 272 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। खैर क्रिकेट अकादमी की तरफ से अब्दुल कासिफ ने शानदार 127 रनों की पारी खेली।
आदर्श पांडेय ने 30, सौरभ पाल ने 29 और यश शर्मा ने 20 रन बनाए। विजय प्रताप क्रिकेट एकेडमी बस्ती की तरफ से आन्ज्नेय मिश्रा और विनय चौधरी ने तीन-तीन विकेट झटके।
विज्ञापन

रामगोपाल यादव ने दो और सुदीप गोंड ने एक विकेट चटकाए। स्कोर का पीछा करने उतरी विजय प्रताप क्रिकेट अकादमी टीम 14.5 ओवर में 117 रन बना कर ऑल आउट हो गई। विजय प्रताप क्रिकेट अकादमी की तरफ से मीना चौधरी ने 49 रन, सुदेश गौड़ ने 13, विकास चौधरी 12 और अरुण ने आठ रन बनाए।
विज्ञापन

खैर क्रिकेट अकादमी की तरफ से कार्तिक पटेल और अथर्व ने तीन-तीन विकेट लिए। आशुतोष चौधरी ने दो, मोहम्मद आमिर हुसैन ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें