फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: खैर क्रिकेट अकादमी ने एसपीके बस्ती को पांच विकेट से दी शिकस्त

Tue, 21 Apr 2026 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
​विजेता टीम ​खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित स्रोत आयोजक
विज्ञापन
बस्ती। श्री कृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज के क्रिकेट मैदान पर मंगलवार को खैर क्रिकेट अकादमी बनाम एसकेपी बस्ती के बीच ओपेन मैच खेला गया। मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए खैर की टीम विजेता बनी।
विज्ञापन

निर्धारित 20 ओवर के मुकाबले में एसकेपी बस्ती ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एसकेपी क्रिकेट अकादमी ने 20 ओवर खेलकर नौ विकेट पर 149 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से खालिद खान ने 64 रनों की पारी खेली। वहीं, शातिक यादव ने 18 और आशुतोष चौधरी ने 14 रन बनाए। खैर क्रिकेट अकादमी की तरफ से आदर्श पांडेय ने पांच झटके। विनय चौधरी, रूद्र त्रिपाठी और अंजनी मिश्रा ने एक-एक विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी खैर क्रिकेट अकादमी की टीम ने 14.3 ओवर में मुकाबले को पांच विकेट से जीत लिया।
टीम की ओर से विनय चौधरी ने 47, अरुण ने 41 और अंश पटेल ने 18 रनों की पारी खेली। एसकेपी बस्ती की तरफ से आशुतोष चौधरी ने दो, रणजीत राणा और योगेश राज ने एक-एक विकेट लिए। शानदार गेंदबाजी करने वाले आदर्श पांडेय को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। कोच आलोक वर्मा और आयोजक मंडल के सदस्यों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें