फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: खैर क्रिकेट अकादमी ने गुरुकुल को 63 रन से हराया

विज्ञापन
क्रिकेट मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते अति​थि स्रोत आयोजक
विज्ञापन
बस्ती। खैर इंटर कॉलेज के क्रिकेट मैदान पर शनिवार को अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में खैर क्रिकेट अकादमी बस्ती ने गुरुकुल क्रिकेट अकादमी संतकबीरनगर को 63 रन से हरा दिया। शानदार प्रदर्शन के लिए खैर के गेंदबाज विकास चौधरी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी खैर क्रिकेट अकादमी ने 32.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 180 रन बनाए। टीम की ओर से अरविंद ने 51, अथर्व ने 36, विकास ने 28 और आमिर ने 22 रन का योगदान दिया। गुरुकुल की ओर से आदर्श ने पांच विकेट लिए। रंजीत चौरसिया ने तीन और आदित्य यादव ने दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरुकुल क्रिकेट अकादमी की टीम निर्धारित 35 ओवर में 117 रन ही बना सकी। खैर की ओर से विकास चौधरी ने चार विकेट लिए। अथर्व गुप्ता ने दो, जबकि दीपक पांडेय और बलवंत ने एक-एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन

विकास चौधरी के शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के बाद कोच आलोक वर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें