फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: केवट संवाद, सूर्पणखा नासिक भंग, सीता हरण, शबरी मिलन का हुआ सजीव मंचना

Mon, 28 Oct 2024 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
बभनान में चल रही राम लीला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बभनान। नगर पंचायत बभनान की चंद्रशेखर आजाद पार्क रामलीला भवन में चल रही रामलीला में शनिवार को अयोध्या से आए कलाकारों ने केवट संवाद, सूर्पणखा का नासिक भंग, सीता हरण, शबरी मिलन आदि प्रसंग का सजीव मंचन किया। मंचन देखने के लिए काफी लोग पहुंचे। रामलीला में हो रही भीड़ को लेकर प्रबंध कमेटी को विशेष इंतजाम करने पड़ रहे हैं।
भगवान राम सुरसरि गंगा जी में स्नान करते हैं। उसके बाद केवट के साथ उनका संवाद होता है। केवट उनके चरणों को धोकर परिवार सहित चरण अमृत का पान कराते हैं, और भगवान को गंगा के उस पार पहुंचाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर अनेक ऋषियों से मिलते हुए भगवान राम माता सीता व लक्ष्मण सहित पंचवटी पहुंचते हैं, और वहां सुंदर पर्णकुटी बनाकर निवास करते हैं। वहां रावण की बहन सूर्पणखा भगवान से विवाह करने के लिए आती है। भगवान राम और लक्ष्मण उससे विवाह करने से मना कर देते हैं।थ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें